अहमदाबाद | गुजरात में बुवाई योग्य बारिश के लिए किसानों को इंतजार करना होगा| राज्य में मानसून की धमाकेदार नहीं बल्कि सुस्त एन्ट्री हुई है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में मानसून ने विधिवत दस्तक जरूर देदी है, लेकिन उसकी चाल सुस्त होने से लोगों को भीषण गर्मी तपना होगा| राज्य के किसानों को भी बुवाई योग्य बारिश के लिए करीब एक सप्ताह की प्रतीक्षा करनी होगी| हांलाकि इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में छुटपुट बारिश होने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के बीच छुटपुट बारिश होगी| आज राज्य के अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल, दाहोद, महीसागर, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली और भावनगर में बारिश हो सकती है| 14 जून को वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, 15 जून को छोटाउदेपुर, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, 16 जून को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, गिर सोमनाथ, 17 जून को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, गिर सोमनाथ और 18 जून को डांग, नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली और गिर सोमनाथ बारिश की संभावना है|
सुस्त हुई मानसून की चाल, बुवाई योग्य बारिश के लिए किसानों को करना होगा इंतजार
Related Posts
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच…