कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुरुडीह में मादक पदार्थ का सेवन कर नशे के आगोश में एक अधेड़ ने टांगी से एक युवक पर हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार घर के सामने मादक पदार्थ का सेवन कर नशे के आगोश में गाली-गलौज करने से मना करने पर अधेड़ ने युवक पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह अन्य लोगो को आता देख घटना स्थल से भाग गया। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। बताया जा रहा हैं की अधेड़ इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
नशे के आगोश में कुल्हाड़ी से हमला कर ग्रामीण को किया जख्मी
Related Posts
मुख्यमंत्री ने दुर्ग के चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण…
मुख्यमंत्री श्री साय ने दुर्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की अनेक घोषणाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणा की- 1 इंदिरा मार्केट दुर्ग में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण…