नालंदा। नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत धरम सिंह बीघा गांव में वट सावित्री पूजा के दिन एक विवाहिता की सन्दिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका सुजीत कुमार की (22) वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है। इस मामले में गीता कुमारी के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर रहुई थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भेलू विगहा निवासी श्याम देव यादव ने दामाद समेत कुल 8 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 5 लाख के खातिर उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल घर के सभी सदस्य फरार हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 1 साल पूर्व ही गीता कुमारी की शादी सुजीत कुमार के साथ हुई थी। वट सावित्री पूजा के दिन उसने व्रत भी रखा था। मायके वालों का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में और रुपए की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उनकी बेटी के साथ मारपीट करने के बाद घर में रखें जेवरात भी ससुराल वाले लेकर फरार हो गए हैं। मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। श्यामदेव यादव ने बताया कि शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया था।
वट सावित्री पूजा के दिन एक विवाहिता की सन्दिग्ध मौत, दहेज हत्या केस दर्ज
Related Posts
हॉस्पिटल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक मधु वर्मा का कुशलक्षेम जाना
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर प्रवास के दौरान विशेष हॉस्पिटल पहुँचे और यहाँ उपचाररत राऊ क्षेत्र के विधायक श्री मधु वर्मा का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि विगत…
स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए हो रहे बेहतर कार्य: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम…