गुजरात के आनंद जिले में माहीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। आनंद जिले की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम को खानपुर गांव के बाहरी इलाके की है। यह क्षेत्र गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिहाज से लोगों के लिए काफी पसंदीदा है। गर्मी में यहां आने वाले लोग अक्सर यहां महीसागर नदी में नहाते हैं।स्थानीय पुलिस ने बताया कि गामडी गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य घूमने के लिए आए थे। जब वो नदी में नहा रहे थे तभी परिवार का एक सदस्य डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बाकी तीनों भी गहरे पानी में चले गए और सभी तेज बहाव में बह गए।
महीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोगों की डूबकर मौत
Related Posts
मुंबई हिट एंड रन केस, मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार
मुंबई। बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर की गिरफ्तारी घटना के करीब 60 घंटे बाद हुई। बाद में…
महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं टलीं
नई दिल्ली-मुंबई । महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में बारिश का रेड…