रायपुर। 4 जून को लोकसभा सीटों में मतों की गिनती होगी। रायपुर के सेहबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। 8.30 बजे EVM की गणना शुरू होगी। अधिकारी-कर्मचारी प्रवेश पत्र से प्रवेश कर सकेंगे। 24 घंटे पहले विधानसभावार रेंडमाइजेशन किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे टेबल का आबंटन होगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक गणना निरीक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक ग्रुप डी कर्मचारी होंगे। साथ ही रिजर्व स्टाफ भी नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना के दिन भाजपा का एक्शन प्लान तैयार है। मंत्रियों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिला राजनांदगांव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर लोकसभा का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा सीट पर नजर रखेंगे। मंत्री केदार कश्यप बस्तर सीट की कमान संभालेंगे। मंत्री टंकराम वर्मा को मिला दुर्ग, मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में और रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद सुनील सोनी नजर रखेंगे।
4 जून को लोकसभा सीटों में मतों की गिनती, मतगणना के दिन भाजपा का एक्शन प्लान तैयार
Related Posts
पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18-19 व 20 नवम्बर को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बारिश के कारण युवाओं के हित में लिया गया निर्णय भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता…
वनांचल क्षेत्र में पीएम आवास बना हितग्राहियों के लिए सुरक्षाकवच
प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग श्री बाबू लाल के सपनों को मिला नया आयाम रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग श्री बाबू लाल के सपनों को मिला नया आयामप्रदेश में…