रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की विशेष पहल से पुलिस विभाग के भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
Related Posts
‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ
बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल राजपुर में 192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी
अपने पक्के मकान की चाबी पाकर खिले चेहरे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान समारोह में जिले के अंतर्गत आने…