अमेरिका में टेक्सास के एक स्टोर में डकैती के दौरान एक 32 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी की 21 जून को प्लेजेंट ग्रोव, डलास के गैस स्टेशन सुविधा स्टोर पर घटी। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस घटना की पुष्टि की। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के तौर पर की गई है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था।गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, "भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। प्लेजेंट ग्रोव में एक डकैती के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हम उनके स्थानीय परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।"वाणिज्य दूतावास, भारतीय संघों के साथ मिलकर शव परीक्षण और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद शव को भारत वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। डकैती के दौरान गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोपीकृष्ण अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। टेक्सास में हुए इस घटना ने डलास में रहने वाले हिंदू समुदाय को बहुत ज्यादा प्रभावित किया।
टेक्सास के स्टोर में डकैती के दौरान भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
Related Posts
नेपाल के काठमांडू में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली। नेपाल में एक और हवाई हादसा हुआ है। राजधानी काठमांडू के बाहर वन क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।…
बांग्लादेश में भड़की हिंसा, लगाया गया राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू, 150 लोगो की मौत
ढाका। बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है। आरक्षण के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इनमें सबसे अधिक छात्र हैं। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर…