मुंबई के पवई के एक झुग्गी इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया। इस दौरान कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पर पथराव किया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे हुई घटना के तुरंत बाद बीएमसी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोक दिया। उन्होंने कहा कि पवई के जय भवानी नगर में जब अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा था, तब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों और बीएमसी टीम पर पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।पथराव की घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं का एक समूह पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी पत्थरों से खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई : अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी की टीम पर पथराव
Related Posts
हॉस्पिटल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक मधु वर्मा का कुशलक्षेम जाना
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर प्रवास के दौरान विशेष हॉस्पिटल पहुँचे और यहाँ उपचाररत राऊ क्षेत्र के विधायक श्री मधु वर्मा का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि विगत…
स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए हो रहे बेहतर कार्य: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम…